Lucknow-Kanpur हाईवे पर मेडिकल कॉलेज के बाहर अचेत मिला युवक, हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर
UP/Lucknow: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई
UP/Lucknow: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
प्राथमिक उपचार के दौरान जब युवक को होश आया, तो उसने बताया कि उसने किसी जहरीले या विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया और वह वहां कैसे पहुंचा।