Munich Airport पर हादसा, वियतनाम एयरलाइंस का विमान टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला, बाल-बाल बचे यात्री
World : म्यूनिख एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा जब वियतनाम एयरलाइंस का एक बोइंग 787 विमान टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। यह विमान म्यूनिख से हनोई के लिए निकला था, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद इसे व
World : म्यूनिख एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा जब वियतनाम एयरलाइंस का एक बोइंग 787 विमान टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। यह विमान म्यूनिख से हनोई के लिए निकला था, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद इसे वापस एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार, 15 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:57 बजे हुई। उड़ान संख्या VN34 का विमान जब टेकऑफ कर रहा था, तब वह रनवे 26L के अंत से करीब 120 मीटर आगे निकल गया। इस दौरान विमान की पूंछ रनवे से टकरा गई, जिसे टेल स्ट्राइक कहा जाता है। इस टक्कर की वजह से विमान के पिछले हिस्से और निचले ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।
विमान के पायलटों ने हवा में करीब 90 मिनट से दो घंटे तक चक्कर लगाए ताकि ईंधन कम किया जा सके और विमान का वजन घटाकर सुरक्षित लैंडिंग की जा सके। लैंडिंग के समय विमान के बाएं मेन लैंडिंग गियर में भी भारी खराबी आई, जिसकी वजह से विमान खुद से रनवे से बाहर नहीं निकल पाया और वहीं फंस गया। इस वजह से म्यूनिख एयरपोर्ट के नॉर्थ रनवे को बंद करना पड़ा और बाकी उड़ानों के रास्ते बदलने पड़े।
यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड और फायर ब्रिगेड की सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें टर्मिनल तक पहुंचाया गया। वियतनाम एयरलाइंस ने आधिकारिक बयान में कहा है कि उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आई थी और उनके क्रू ने सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। एयरलाइन अब अधिकारियों के साथ मिलकर जांच कर रही है कि असल में क्या खराबी आई थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह हादसा फ्लाइट कंप्यूटर में गलत डेटा डालने या ब्रेक सिस्टम में खराबी की वजह से हो सकता है। विमान को ठीक करने में अब कई महीने लग सकते हैं।