CBSE क्लस्टर वॉलीबॉल: विद्या इंटरनेशनल एकेडमी अयोध्या की बेटियां बनीं उपविजेता, फाइनल में विद्याज्ञान सीतापुर ने मारी बाजी

UP/Ayodhya: लखीमपुर खीरी के Greenfield Academy में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-IV वॉलीबॉल टूर्नामेंट में अयोध्या की विद्या इंटरनेशनल एकेडमी की अंडर-17 लड़कियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए प्र

UP/Ayodhya: लखीमपुर खीरी के Greenfield Academy में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-IV वॉलीबॉल टूर्नामेंट में अयोध्या की विद्या इंटरनेशनल एकेडमी की अंडर-17 लड़कियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए प्रतियोगिता में उपविजेता (Runner-up) का खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में सीतापुर की विद्याज्ञान टीम चैंपियन बनी।

विद्या इंटरनेशनल एकेडमी की टीम ने फाइनल तक पहुँचने के लिए कई मजबूत टीमों को हराया। अपने पहले मैच में उन्होंने लखनऊ के Omax City को 2-1 से मात दी। इसके बाद दूसरे मैच में औरैया के Rapid Global School को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा, जहाँ उन्होंने लखनऊ के Manipal Public School को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

चैंपियनशिप के फाइनल मैच में विद्या इंटरनेशनल एकेडमी का मुकाबला विद्याज्ञान, सीतापुर से हुआ। इस मुकाबले में सीतापुर की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की, जिसके बाद अयोध्या की टीम उपविजेता रही।

इस उपलब्धि को हासिल करने वाली टीम में छवि, शगुन, वैष्णवी, तनिष्का, प्रिंसी, श्रेया और निधि शामिल थीं। पूरी टीम का मार्गदर्शन कोच बृजेश कुमार मिश्रा और टीम मैनेजर सिमरन गुप्ता ने किया। यह पूरी प्रतियोगिता सीबीएसई के खेल नियमों और तय मानकों के आधार पर आयोजित की गई थी।