Bihar ने आपातकाल के दौरान किया ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ का नेतृत्व, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बताया ऐतिहासिक
Bihar: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार की ऐतिहासिक भूमिका की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बिहार ने न केवल देश को आजाद कराने की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया, बल्कि आपातकाल के समय ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन̵
Bihar: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार की ऐतिहासिक भूमिका की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बिहार ने न केवल देश को आजाद कराने की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया, बल्कि आपातकाल के समय ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ की कमान भी संभाली। यह बात उन्होंने गयाजी जिले में बिहार के विधायकों के लिए आयोजित एक दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान कही।
उपराष्ट्रपति ने इस मौके पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इन दिग्गजों के नेतृत्व में बिहार ने देश के लोकतंत्र को बचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विधायकों से अपील की कि वे सदन में बातचीत के दौरान मर्यादा बनाए रखें और जनसेवा को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएं।
राधाकृष्णन ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव सिर्फ वोटों से जीते जाते हैं, लेकिन जनता का असली भरोसा उनकी सेवा करने से ही मिलता है। उन्होंने बिहार को रोजगार का बड़ा केंद्र बनाने और राज्य से होने वाले पलायन को रोकने के लिए ठोस प्रयास करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य में बिहार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।