USA ने Syria को आतंकवादियों की लिस्ट से हटाने का किया फैसला, UAE और सऊदी अरब ने जताया स्वागत

World : अमेरिका ने सीरिया को ‘स्टेट स्पॉन्सर्स ऑफ टेररिज्म’ (SST) यानी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फैसले का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने स्वागत किया है। U

World : अमेरिका ने सीरिया को ‘स्टेट स्पॉन्सर्स ऑफ टेररिज्म’ (SST) यानी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फैसले का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने स्वागत किया है। UAE का मानना है कि यह कदम सीरिया के पुनर्निर्माण और वहां की अर्थव्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने 8 जुलाई 2026 को इस फैसले की घोषणा की थी। अमेरिकी कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति को इस फैसले की जानकारी कांग्रेस को देनी होती है, जिसके बाद 45 दिनों का रिव्यू पीरियड शुरू होता है। इस दौरान कांग्रेस इस फैसले को रोकने की कोशिश कर सकती है। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश के रास्ते खुलेंगे और सीरिया के लोगों को देश को फिर से बसाने का मौका मिलेगा।

यह फैसला दिसंबर 2024 में बशर अल-असद सरकार के गिरने और राष्ट्रपति Ahmed al-Sharaa के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार बनने के बाद आया है। अमेरिका ने कहा कि नई सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाए हैं और यह भरोसा दिलाया है कि वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का समर्थन नहीं करेगी।

UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने कहा कि इस फैसले से सीरिया की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा और विदेशी निवेश बढ़ेगा। UAE के अलावा बहरीन और सऊदी अरब ने भी अमेरिका के इस कदम का समर्थन किया है। कई अमेरिकी सांसदों ने भी इस फैसले की वकालत की थी क्योंकि उनका मानना था कि आतंकवाद की लिस्ट में रहने की वजह से सीरिया की आर्थिक रिकवरी में रुकावट आ रही थी।