US के ईरान हमले के बाद Kuwait और Bahrain में गूंजे सायरन, मिसाइल और ड्रोन अटैक का अलर्ट
World : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद पड़ोसी देश कुवैत और बहरीन में दहशत का माहौल बन गया। इन दोनों देशों में एयर रेड सायरन बजाए गए और लोगों को सुर
World : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद पड़ोसी देश कुवैत और बहरीन में दहशत का माहौल बन गया। इन दोनों देशों में एयर रेड सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई।
जानकारी के मुताबिक, 7 और 8 जुलाई 2026 को अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर ‘सेल्फ डिफेंस स्ट्राइक’ की। इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड सेंटर, तटीय रडार और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की 60 से ज्यादा छोटी नावों को निशाना बनाया गया। US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर ईरान द्वारा किए गए हमलों के जवाब में की गई थी।
इस तनाव का असर कुवैत और बहरीन पर भी पड़ा। बुधवार सुबह कुवैत और बहरीन में मिसाइल अलर्ट सायरन गूंज उठे। कुवैत की सेना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन हमलों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कुवैत में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जो इंटरसेप्शन की वजह से थीं। वहीं, बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने भी सायरन बजने की पुष्टि की और लोगों से शांत रहने को कहा। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान ने बहरीन की तरफ ड्रोन भेजे थे।
दूसरी तरफ, ईरान के सरकारी मीडिया ने अपने देश के दक्षिणी हिस्सों जैसे खार्ग आइलैंड, बंदर अब्बास, सिरिक और केशम आइलैंड में धमाकों की खबर दी। ईरान के खतम-अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने अमेरिका की इस कार्रवाई को हमला बताया और कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी। ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर कालिबाफ ने कहा कि अब दादागिरी का दौर खत्म हो गया है।