Delhi की Tihar Jail में बंद अमेरिकी नागरिक की मांग, जेल में चाहिए पास्ता और सोया मिल्क

Delhi: तिहाड़ जेल में बंद एक अमेरिकी नागरिक ने अपने खाने-पीने की आदतों को लेकर कोर्ट में गुहार लगाई है। आतंकी साजिश के मामले में आरोपी Matthew Aaron Van Dyke ने जेल प्रशासन से ‘अमेरिकन स्टाइल’ डाइट की मांग की

Delhi: तिहाड़ जेल में बंद एक अमेरिकी नागरिक ने अपने खाने-पीने की आदतों को लेकर कोर्ट में गुहार लगाई है। आतंकी साजिश के मामले में आरोपी Matthew Aaron Van Dyke ने जेल प्रशासन से ‘अमेरिकन स्टाइल’ डाइट की मांग की है, जिसमें सोया मिल्क, पास्ता और झींगा (shrimp) जैसे आइटम शामिल हैं।

बुधवार, 8 जुलाई 2026 को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। स्पेशल जज प्रशांत शर्मा के सामने Van Dyke के वकीलों, रोहित दंडरियाल और रोहित गौर ने दलील दी कि यह मांग केवल मानवीय आधार पर की गई है ताकि आरोपी की सेहत खराब न हो। बताया गया कि वह मई महीने से लगभग 50 दिनों से भूख हड़ताल पर है और जेल के सामान्य खाने को सहन न कर पाने के कारण केवल तरल पदार्थ ले रहा है।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को बताया कि वे इस याचिका पर अपना जवाब दाखिल करेंगे, जिसके लिए 21 जुलाई 2026 तक का समय मांगा गया है। वहीं, मामले की जांच कर रही National Investigation Agency (NIA) ने कहा कि वह इस डाइट वाली याचिका पर कोई जवाब दाखिल नहीं करेगी। Van Dyke के परिवार ने यह भी साफ किया है कि इस विशेष डाइट पर होने वाला सारा खर्च वे खुद उठाएंगे।

जेल के नियमों के मुताबिक, कैदी अपने निजी खाते से कैंटीन के जरिए दूध, सोया मिल्क, फल और जूस जैसी चीजें खरीद सकते हैं। विदेशी नागरिकों या मेडिकल कारणों से बीमार कैदियों को सेहत बिगड़ने से रोकने के लिए विशेष डाइट देने का प्रावधान भी है।

Matthew Aaron Van Dyke को NIA ने 13 मार्च 2026 को छह यूक्रेनी नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया था। उन पर UAPA के तहत आतंकी साजिश का आरोप है। आरोप है कि वे टूरिस्ट वीजा पर भारत आए और बिना परमिट के नॉर्थईस्ट से म्यांमार में घुस गए, जहाँ उन्होंने सशस्त्र संगठनों को ट्रेनिंग देने और ड्रोन भेजने में मदद की। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को अगस्त की शुरुआत तक बढ़ा दिया है।