USA में Apache हेलीकॉप्टर दुर्घटना, हादसे में 2 सैनिकों की मौत, जंगल में लगी आग

World : अमेरिका के टेक्सास में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां एक AH-64 Apache अटैक हेलीकॉप्टर खेत में जा गिरा। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों सैनिकों की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पास के इलाके में भीषण आग लग गई,

World : अमेरिका के टेक्सास में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां एक AH-64 Apache अटैक हेलीकॉप्टर खेत में जा गिरा। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों सैनिकों की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पास के इलाके में भीषण आग लग गई, जिसकी वजह से आसपास के घरों को खाली कराना पड़ा।

यह हादसा बुधवार, 12 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे सालडो के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर एक रूटीन ट्रेनिंग फ्लाइट पर था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसे एक ‘वायलेंट क्रैश’ बताया गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर किसी घर या इमारत से नहीं टकराया।

क्रैश होने के बाद वहां ‘डोव हॉलो फायर’ नाम की जंगल की आग फैल गई, जिसने करीब 155 एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया। रात 10 बजे तक दमकल विभाग ने इस आग पर 95% तक काबू पा लिया था। सालडो और जारेल के फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने मिलकर राहत कार्य चलाया।

फोर्ट हुड के एक्टिंग कमांडिंग जनरल ब्रिगेडियर जनरल एथन डिवेन ने हादसे की पुष्टि की और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बेल काउंटी शेरिफ ऑफिस के प्रवक्ता क्लिफ कॉलमैन ने भी इस घटना और मौतों की जानकारी दी। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना पर दुख जताया।

अमेरिकी सेना ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को सूचित करने के 24 घंटे बाद उनके नाम जारी किए जाएंगे। फिलहाल मृतकों के शवों को कार्ल आर डार्नाल आर्मी मेडिकल सेंटर भेजा गया है। फोर्ट हुड का क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिवीजन इस बात की जांच कर रहा है कि यह हादसा आखिर कैसे हुआ।