UP में जन्माष्टमी पर ब्रज दर्शन के लिए UPSTDC ने शुरू किया ‘कृष्ण लीला’ टूर पैकेज, लखनऊ से होगी यात्रा
UP: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने एक खास ‘कृष्ण लीला’ टूर पैकेज शुरू किया है। यह पैकेज ‘विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश’ अभियान क
UP: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने एक खास ‘कृष्ण लीला’ टूर पैकेज शुरू किया है। यह पैकेज ‘विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत लाया गया है, ताकि लोग आसानी से ब्रज के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें। इस यात्रा के जरिए श्रद्धालु तीन दिन और दो रात में मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना जैसे पवित्र स्थानों की सैर करेंगे।
यह यात्रा लखनऊ से सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। इस पैकेज को खास तौर पर परिवारों और छोटे समूहों के लिए बनाया गया है, जिसमें कम से कम दो लोगों का होना जरूरी है। यात्रियों की सुविधा के लिए एसी सेडान और क्रिस्टा गाड़ियों का विकल्प दिया गया है।
| गाड़ी का प्रकार | कीमत (प्रति व्यक्ति) |
|---|---|
| सेडान पैकेज | ₹10,400 |
| क्रिस्टा पैकेज | ₹10,150 |
इस पैकेज में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता, हल्का जलपान, हाई टी और गाइड की सुविधा शामिल है। स्थानीय स्तर पर आने-जाने और अन्य सहायता सेवाएं भी दी जाएंगी, हालांकि दोपहर और रात के खाने का खर्च यात्रियों को अलग से देना होगा।
यात्रा के पहले दिन वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर, रंग जी मंदिर, निधिवन, वैष्णो देवी और अक्षय पात्र मंदिर के दर्शन होंगे। दूसरे दिन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, भूतेश्वर महादेव मंदिर, गोवर्धन धाम और गोकुल गांव जाया जाएगा। तीसरे दिन बरसाना के राधारानी मंदिर और वृंदावन के इस्कॉन व श्री राधा दामोदर मंदिर के दर्शन के बाद लखनऊ वापसी होगी।
पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस पहल से ‘कृष्ण-ब्रज सर्किट’ को मजबूती मिलेगी और तीर्थयात्रा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। UPSTDC के अध्यक्ष अमृत अभिजात के मुताबिक, इसका मकसद श्रद्धालुओं को एक सहज और समृद्ध आध्यात्मिक अनुभव देना है। बुकिंग के लिए श्रद्धालु हेल्पलाइन नंबर 9149099890 या 7985816467 पर संपर्क कर सकते हैं।