अगस्त और सितंबर में मिलेंगे कई लॉन्ग वीकेंड, छुट्टियों की प्लानिंग के लिए देख लें तारीखें
World: अगर आप छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगस्त और सितंबर 2026 में कई ऐसे मौके आ रहे हैं जब आप लंबी छुट्टी यानी लॉन्ग वीकेंड का आनंद ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग ‘Long Weekend is
World: अगर आप छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगस्त और सितंबर 2026 में कई ऐसे मौके आ रहे हैं जब आप लंबी छुट्टी यानी लॉन्ग वीकेंड का आनंद ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग ‘Long Weekend is loading’ लिखकर अपनी यात्रा की तैयारियां शुरू कर चुके हैं।
भारत में रहने वाले लोग 26 से 30 अगस्त 2026 के बीच एक शानदार 5 दिन का लॉन्ग वीकेंड बना सकते हैं। इसके लिए बस एक दिन की छुट्टी लेनी होगी। इस दौरान रक्षा बंधन और ओणम या मिलाद-उन-नबी की छुट्टियां एक साथ आ रही हैं।
वहीं विदेशों की बात करें तो UAE में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर 28 से 30 अगस्त के बीच लंबी छुट्टी मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसकी सही तारीखें इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के हिसाब से तय होंगी और करीब आने पर ही कंफर्म होंगी। अमेरिका में 7 सितंबर 2026 को लेबर डे के मौके पर फेडरल लॉन्ग वीकेंड होगा।
इन छुट्टियों की वजह से ट्रैवल और होटल इंडस्ट्री में भी काफी हलचल है। कई होटल और ट्रैवल कंपनियां अभी से प्रमोशन्स दे रही हैं ताकि लोग अपनी ट्रिप पहले से बुक कर सकें।