UP में फिर बढ़ेगी गर्मी, 30 जिलों में 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और आंधी का दौर अब थम गया है। अब राज्य में एक बार फिर तापमान बढ़ने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून से तापमान में 4 से
UP: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और आंधी का दौर अब थम गया है। अब राज्य में एक बार फिर तापमान बढ़ने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून से तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि लू चलने की संभावना कम है।
India Meteorological Department (IMD) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 और 15 जून के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यहां हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जो झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और बलिया जैसे जिलों में बारिश और बिजली गिरने का खतरा ज्यादा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 जून के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इससे आने वाले दिनों में उत्तरी मैदानों में बारिश की रफ्तार तेज होगी। पड़ोसी राज्य बिहार में भी मानसून के असर से तेज हवाएं और भारी बारिश होने की उम्मीद है।