UP में भारी बारिश का Orange Alert, लखनऊ समेत 40 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बरसात

UP: उत्तर प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 16 और 17 अगस्त के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत कई शहरों में तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना

UP: उत्तर प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 16 और 17 अगस्त के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत कई शहरों में तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ वेधशाला के सीनियर मौसम अधिकारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि जून से अब तक राज्य में 21% बारिश की कमी रही है, ऐसे में यह बारिश जलाशयों और खेती के लिए बहुत जरूरी है। उत्तर-पश्चिम यूपी और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और मानसून ट्रफ के बदलने की वजह से मौसम का यह मिजाज बना हुआ है।

कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस मौसम के दौरान जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भारी बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट इन जिलों के लिए जारी किया गया है:

मेरठ मुजफ्फरनगर गौतम बुद्ध नगर अलीगढ़
मथुरा आगरा कानपुर बिजनौर
सहारनपुर शामली बदायूं शाहजहाँपुर
इटावा लखीमपुर खीरी औरैया जालौन
हमीरपुर फिरोजाबाद अयोध्या बस्ती
बुलंदशहर गाजीपुर गोरखपुर प्रयागराज
देवरिया नोएडा लखनऊ –