UP में कल से फिर सक्रिय होगा मानसून, लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में गुरुवार, 13 अगस्त से झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी यूपी पर चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से मौसम बदल र

UP : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में गुरुवार, 13 अगस्त से झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी यूपी पर चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से मौसम बदल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है।

India Meteorological Department (IMD) ने पश्चिमी यूपी के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी यूपी में भी गुरुवार से अच्छी बारिश होने के आसार हैं। लखनऊ में गुरुवार को भारी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिसमें दिन के समय 65% और रात में 40% बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को भी यहां हल्की बारिश और गरज-चमक वाला मौसम रह सकता है।

पश्चिमी यूपी के अलीगढ़ जैसे इलाकों में गुरुवार को बारिश की 55% संभावना है, जबकि शुक्रवार को वहां भारी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। IMD ने बताया कि 14 से 17 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक रूप से बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में 12 अगस्त के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। साथ ही मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में है, जिससे उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।