UP, Lucknow समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

UP: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ और बाराबंकी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान

UP: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ और बाराबंकी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है लेकिन आवाजाही में दिक्कत हो सकती है।

IMD के मुताबिक, 25 जुलाई को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने और तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है और झोंके 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच सकते हैं।

Lucknow की बात करें तो यहां दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं Barabanki में बारिश की संभावना काफी ज्यादा है, जहां तूफान आने के आसार हैं। यहां भी तापमान 33 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और IMD के अन्य अपडेट्स के अनुसार, हालांकि मानसून की गतिविधि में थोड़ी कमी देखी गई थी, लेकिन 25 जुलाई को फिर से बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें।