UP में मौसम का बदला मिजाज, नोएडा और लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Uttar Pradesh: यूपी के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नोएडा और लखनऊ समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है

Uttar Pradesh: यूपी के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नोएडा और लखनऊ समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सहित 19 राज्यों में भारी बारिश, तूफान और तेज हवाओं का अनुमान है। प्रशासन ने किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा जैसे जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने और आम जनजीवन प्रभावित होने का खतरा है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है।

लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों की बात करें तो यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यहां 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि (Hailstorms) होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम ऐसा हो रहा है। पंजाब से बिहार तक जाने वाली मौसमी ट्रफ लाइन भी अभी बरकरार है। फिलहाल यूपी में प्री-मानसून बारिश का दौर चल रहा है, लेकिन आने वाले समय में गर्मी का असर फिर से बढ़ने की संभावना है। जून के महीने में राज्य का अधिकतम तापमान 33 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।