UP में उमस और गर्मी से लोग परेशान, Lucknow, Varanasi समेत 25 जिलों में भारी उमस का अलर्ट
UP: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की एंट्री तो हो गई है, लेकिन बारिश का असर अब तक कम दिखा है। लोग भीषण तपिश और उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक यही स्थिति बनी रहेगी, जिससे आम जनत
UP: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की एंट्री तो हो गई है, लेकिन बारिश का असर अब तक कम दिखा है। लोग भीषण तपिश और उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक यही स्थिति बनी रहेगी, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 और 6 जुलाई को लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और अंबेडकर नगर समेत 25 से अधिक जिलों में भारी उमस का अलर्ट जारी किया है। 5 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लखनऊ और प्रयागराज में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश की 55% संभावना है, जो रात में बढ़कर 85% तक जा सकती है। वाराणसी में दिन में बारिश की संभावना 65% है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 6 जुलाई के बीच मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी और उमस बढ़ेगी। हालांकि, 5 से 9 जुलाई के बीच प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, देवरिया, बलिया और जौनपुर जैसे जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। राहत की बात यह है कि 7 जुलाई के बाद राज्य में भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है, जिससे सूखे की समस्या दूर होगी।
आंकड़ों की बात करें तो यूपी में इस सीजन में अब तक सामान्य से 45% कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी यूपी में 52% और पश्चिमी यूपी में 32% की कमी देखी गई है। इसी वजह से राज्य में फिलहाल उमस का माहौल बना हुआ है। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के कारण पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें।