UP में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल

Uttar Pradesh: यूपी के लोगों के लिए बारिश की खबर है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 28 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। नोएडा और गाजियाबाद समेत कई शहरों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश ह

Uttar Pradesh: यूपी के लोगों के लिए बारिश की खबर है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 28 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। नोएडा और गाजियाबाद समेत कई शहरों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने यूपी के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जैसे सात जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, लखीमपुर खीरी, मेरठ, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ, कानपुर नगर और वाराणसी जैसे बड़े शहरों समेत करीब 60 जिलों में बिजली कड़कने और तूफान आने की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव और राजस्थान व यूपी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मानसून ज्यादा सक्रिय है। इससे राज्य में नमी बढ़ी है और बारिश तेज हुई है।

पश्चिमी यूपी में 2 अगस्त तक और पूर्वी यूपी में 1 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी यूपी में 27 से 29 जुलाई और फिर 1 से 2 अगस्त के बीच ज्यादा बारिश हो सकती है। लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश हो सकती है, जहाँ अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। IMD का मानना है कि इस बारिश से यूपी में बारिश की जो 25 प्रतिशत कमी थी, वह अब पूरी हो जाएगी।