UP के 45 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई शहरों में बिजली गिरने की चेतावनी

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित 45 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर तराई वाले इ

UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित 45 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर तराई वाले इलाकों में बिजली गिरने की आशंका है, जिसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

IMD के मुताबिक 3 अगस्त को लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। लखनऊ में दिन में हल्की बारिश और रात में भारी बारिश होने का 90-95% अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 अगस्त तक भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है।

अलर्ट वाले मुख्य जिले समय सीमा
लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र 3 से 6 अगस्त

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान वे घर के अंदर रहें और खुले मैदानों में जाने से बचें। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) ने बिजली के खतरों से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया है। योगी सरकार ने आपदा प्रबंधन एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

इस बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वहीं, कांवड़ यात्रा और खराब मौसम के कारण आज 3 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम की जानकारी जरूर ले लें।