UP में 18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल
Uttar Pradesh: प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 16 से 18 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान क
Uttar Pradesh: प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 16 से 18 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश होगी, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
India Meteorological Department (IMD) ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए ‘Orange Alert’ जारी किया है। इन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिनमें गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं। इसके अलावा 19 अन्य जिलों में ‘Yellow Alert’ जारी किया गया है, जिसमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहाँपुर, संभल और बदायूँ शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश का यह सिलसिला बना हुआ है। पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने भी इस सिस्टम को मजबूत किया है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे वज्रपात और तूफान का खतरा बढ़ गया है। लखनऊ क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने सलाह दी है कि लोग सावधानी बरतें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। मानसून की यह बारिश 19 अगस्त तक जारी रहने के आसार हैं।