UP के पूर्व ARTO के लखनऊ आवास पर विजिलेंस की रेड, 13 किलो सोना और 35 करोड़ की बेनामी संपत्ति बरामद

UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके घर पर दो दिनों तक चली छापेमारी में करीब 35 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति मिली है। इस कार्रवाई

UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके घर पर दो दिनों तक चली छापेमारी में करीब 35 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति मिली है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में कैश और जेवरात बरामद हुए हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

यह पूरी कार्रवाई 7 और 8 जुलाई 2026 को अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद की गई। ललित कुमार पिछले साल रिटायर हुए थे, लेकिन उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत 2020 में ही परिवहन आयुक्त ने दर्ज कराई थी। इसके बाद 2024 में कानपुर मंडल के एंटी करप्शन थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी ने बताया कि जांच में ललित कुमार की वैध आय सिर्फ 93 लाख रुपये पाई गई, जबकि उन्होंने 1.62 करोड़ रुपये से ज्यादा सिर्फ खर्च किए थे। घर की तलाशी के दौरान कैश को अलग-अलग पैकेट बनाकर छिपाया गया था।

बरामद संपत्ति विवरण
नकद राशि 1.62 करोड़ रुपये
सोना 13 किलोग्राम
चांदी 9 किलोग्राम
कीमती आभूषण हीरे और अन्य जेवरात (कीमत करीब 20 करोड़ रुपये)
नोएडा में संपत्ति सेक्टर 66 में 15 करोड़ का प्लॉट और 2 फ्लैट (करीब 4 करोड़)
अन्य संपत्तियां लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में मकान और जमीन
वाहन Toyota Innova और Hyundai i20
अन्य निवेश बैंक, म्यूचुअल फंड और FD में 1 करोड़ से ज्यादा

इस बड़ी सफलता के लिए पुलिस महानिदेशक और सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक राजीव कृष्ण ने लखनऊ सेक्टर की विजिलेंस टीम को 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि अभी दस्तावेजों की जांच चल रही है, जिसके बाद संपत्ति की कुल कीमत और बढ़ सकती है।