UP में सड़क हादसे में HAL अधिकारी की मौत, Lucknow-Agra Expressway पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर

Unnao: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अकाउंट-ऑफिसर अंकित कुमार कनौजिया की जान चली गई। यह हादसा शनिवार सुबह हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मटरिया गांव के पास हुआ, जहा

Unnao: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अकाउंट-ऑफिसर अंकित कुमार कनौजिया की जान चली गई। यह हादसा शनिवार सुबह हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मटरिया गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, 38 वर्षीय अंकित कुमार कनौजिया बेंगलुरु से लखनऊ ट्रांसफर होने के करीब एक महीने बाद ड्यूटी से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान मटरिया गांव के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से बांगरमऊ की तरफ भाग निकला। कार में उनकी पत्नी रुचि भी मौजूद थीं।

हादसे के तुरंत बाद घायल अंकित को एम्बुलेंस की मदद से हसनगंज सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।