UP के सीतापुर में गोमती नदी में नहाते समय लखनऊ का युवक डूबा, तलाश जारी

सीतापुर: सीतापुर जिले के अटरिया इलाके में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ प्रसिद्ध बालेश्वर धाम में गोमती नदी में नहाने गए लखनऊ के एक युवक की डूबने से जान जा सकती है। घटना के बाद से इलाके में काफी अफरा-तफरी मची

सीतापुर: सीतापुर जिले के अटरिया इलाके में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ प्रसिद्ध बालेश्वर धाम में गोमती नदी में नहाने गए लखनऊ के एक युवक की डूबने से जान जा सकती है। घटना के बाद से इलाके में काफी अफरा-तफरी मची रही और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके के लोहंगपुर गांव निवासी 32 वर्षीय मोहित यादव अपने दोस्तों भूपेंद्र कुमार और चंद्रकुमार यादव के साथ बालेश्वर धाम आए थे। वे यहाँ एक भंडारे में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन रविवार शाम करीब 6 बजे जब मोहित नदी में नहाने उतरे, तो वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही अटरिया थाना प्रभारी लालबहादुर मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दमकल विभाग और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी कोशिशों के बाद भी मोहित का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मोहित के परिवार को इस हादसे की जानकारी दे दी है, जिससे घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है ताकि शांति बनी रहे और गोताखोरों की टीम लगातार नदी में युवक की तलाश कर रही है।