UP में RPF कांस्टेबल रवि यादव का निधन, छत से गिरने के बाद लखनऊ में चल रहा था इलाज

UP/Lucknow: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की मौत से उनके परिवार और विभाग में शोक की लहर है। 27 साल के कांस्टेबल रवि यादव का लखनऊ के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया। रवि यादव छत से गिरने की वजह स

UP/Lucknow: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की मौत से उनके परिवार और विभाग में शोक की लहर है। 27 साल के कांस्टेबल रवि यादव का लखनऊ के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया। रवि यादव छत से गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

रवि यादव मूल रूप से सहजनवा तहसील के सहिजना गाँव के रहने वाले थे। हादसे के बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सोमवार, 27 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मंगलवार, 28 जुलाई को उनके पैतृक गाँव में अंतिम संस्कार किया गया। कालेसर मोक्ष धाम में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम विदाई संस्कार संपन्न हुआ। इस दुखद घटना के बाद से उनके गाँव और परिवार में मातम का माहौल है।