UP रोडवेज बसों के किराए में बदलाव, लखनऊ से कानपुर अब 123 और 151 रुपये में होगा सफर, देखें पूरी लिस्ट
UP: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने साधारण बसों के किराए में बदलाव किया है, जो 21 जुलाई, 2026 से लागू हो गए हैं। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। अब
UP: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने साधारण बसों के किराए में बदलाव किया है, जो 21 जुलाई, 2026 से लागू हो गए हैं। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। अब यात्री अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से हाईवे या एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का चुनाव कर सकते हैं।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि बसों का संचालन अब चारबाग के बजाय आलमबाग बस अड्डे से हो रहा है, जिसकी वजह से दूरी में बदलाव आया है। लखनऊ से कानपुर जाने वाली साधारण बसों का हाईवे मार्ग से किराया 14 रुपये कम होकर अब 123 रुपये हो गया है। सर्वे में इस मार्ग की दूरी 90 किलोमीटर से घटकर 84 किलोमीटर पाई गई है। वहीं, जो लोग एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे से जाना चाहते हैं, उनके लिए किराया 151 रुपये तय किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स ज्यादा होने के कारण यह किराया अधिक है।
परिवहन निगम ने फिलहाल केवल साधारण बसों के किराए जारी किए हैं। एसी बसों के किराए पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है और इसे जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसके अलावा, निगम ने परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये के बजट से 220 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना भी बनाई है।
आलमबाग से कानपुर हाईवे मार्ग पर अलग-अलग स्टेशनों का किराया इस प्रकार है:
| जगह का नाम | दूरी (किमी) | किराया (रुपये) |
|---|---|---|
| गौरी बाजार | 11 | 17 |
| बंथरा | 17 | 25 |
| बनी | 22 | 32 |
| सैरामऊ | 26 | 37 |
| आशा खेड़ा | 31 | 43 |
| नवाबगंज | 37 | 59 |
| अजगैन | 41 | 67 |
| दही चौकी | 52 | 82 |
| उन्नाव बाईपास | 55 | 86 |
| गदन खेड़ा | 60 | 92 |
| शेखपुर | 64 | 97 |
| आजाद मार्ग | 67 | 101 |
| झकरकटी | 84 | 123 |