UP में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, Wagon R कार की टक्कर से हुआ हादसा
प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। परियावां इलाके में एक तेज रफ्तार Wagon R कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर
प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। परियावां इलाके में एक तेज रफ्तार Wagon R कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय दारासिंह यादव के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ के बरईपुर कुंडा के रहने वाले थे। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनका एक तीन साल का छोटा बेटा है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत परियावां में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कार चालक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।