UP में बारिश की भारी कमी, सोमवार से फिर शुरू होगा बरसात का दौर, IMD ने जारी की चेतावनी

UP: उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रही है जिससे प्रदेश में बारिश की काफी कमी देखी गई है। मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक अब मानसूनी ट्रफ खिसकने से सोमवार से प्रदेश में एक बार फिर भारी बरसात होने की संभावना

UP: उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रही है जिससे प्रदेश में बारिश की काफी कमी देखी गई है। मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक अब मानसूनी ट्रफ खिसकने से सोमवार से प्रदेश में एक बार फिर भारी बरसात होने की संभावना है। इस बदलाव से उन इलाकों को राहत मिलेगी जहां अब तक बारिश बहुत कम हुई है।

आंकड़ों की बात करें तो 2 अगस्त 2026 तक यूपी में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जहां सामान्य तौर पर 373.1 mm बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक केवल 265.9 mm बारिश ही हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के हालात ज्यादा खराब हैं, जहां जून से जुलाई के अंत तक 32 फीसदी की कमी रही। यहां के कुछ जिलों में तो 70 से 79 फीसदी तक बारिश कम हुई है, जिससे खेती और आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थिति थोड़ी बेहतर है और यहां बारिश की कमी करीब 12 फीसदी रही है, लेकिन बारिश का वितरण हर जगह एक जैसा नहीं रहा। अब IMD ने चेतावनी दी है कि 3 अगस्त से 7 अगस्त के बीच पूर्वी यूपी में भारी बारिश होगी। वहीं पश्चिमी यूपी में 4 अगस्त से 7 अगस्त के बीच व्यापक रूप से बारिश होने की उम्मीद है। लखनऊ में भी सोमवार को भारी गरज-चमक के साथ बारिश होने के 70 फीसदी आसार हैं।