UP की ‘मोगली गर्ल’ एहसास का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली आखिरी सांस
Lucknow: भारत की ‘मोगली गर्ल’ के नाम से मशहूर एहसास अब हमारे बीच नहीं रही. 18 साल की उम्र में 15 जून 2026 को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में उसका निधन हो गया. एहसास को करीब नौ स
Lucknow: भारत की ‘मोगली गर्ल’ के नाम से मशहूर एहसास अब हमारे बीच नहीं रही. 18 साल की उम्र में 15 जून 2026 को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में उसका निधन हो गया. एहसास को करीब नौ साल पहले बहराइच के जंगलों में जानवरों की तरह रहते हुए पाया गया था.
एहसास की कहानी साल 2017 से शुरू हुई थी जब उसे बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के मोतीपुर रेंज में भटकते हुए मिलाया गया था. शुरुआत में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी बहराइच ने उसका नाम पूजा रखा था, लेकिन बाद में निर्वाण राजकीय बालगृह विशेषीकृत में उसे ‘एहसास’ नाम दिया गया. वह इंसानी व्यवहार सीखने की कोशिश कर रही थी और धीरे-धीरे कपड़े पहनना और अपने देखभाल करने वालों को पहचानना सीख गई थी.
उसकी सेहत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी. उसे 8 जून 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 11 जून को छुट्टी दे दी गई थी. लेकिन 15 जून को अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. एसीपी (गाजीपुर) अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि अस्पताल के डेथ मेमो के बाद पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्यवाही पूरी कर ली है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की बीमारी की वजह से उसे सेप्टीसीमिया हो गया था, जो उसकी मौत का मुख्य कारण बना. निर्वाण फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह धपोला ने बताया कि एहसास की काफी देखभाल की गई, लेकिन उसका मस्तिष्क पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया था और उसे अक्सर मिर्गी के दौरे पड़ते थे. वह कभी बोल नहीं पाई, लेकिन अपनी केयरटेकर रानी को ‘अम्मा’ कहकर बुलाती थी और उनसे बहुत लगाव रखती थी.