UP में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी यूपी और तराई के जिलों में Orange Alert, जानें अपने शहर का हाल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वांचल और अवध के इलाकों में येलो अलर्ट दिया गया है। इस बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

IMD के मुताबिक, 21 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिणी जिलों के लिए 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 जुलाई को बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है, जबकि 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी में 19 से 24 जुलाई के बीच व्यापक रूप से बारिश होगी।

मौसम विभाग ने 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिनमें गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं शामिल हैं। इसके अलावा 13 जिलों में बिजली कड़कने और तूफान के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ ने बताया कि मानसून की इस सक्रियता से तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और बिजली कड़कने के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें, बल्कि सुरक्षित घर के अंदर रहें।