UP में मानसून की एंट्री, लखनऊ समेत कई जिलों में Yellow और Orange Alert, भारी बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

Uttar Pradesh: भीषण गर्मी और लू से परेशान यूपी वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून से मानसून ने राज्य के ज्

Uttar Pradesh: भीषण गर्मी और लू से परेशान यूपी वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून से मानसून ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

India Meteorological Department (IMD) ने मंगलवार को लखनऊ के लिए Yellow Alert जारी किया है। लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है, वहीं कानपुर में दोपहर के बाद हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून अपनी सामान्य तारीख (18 जून) से 11 दिन की देरी से आया है, जिसकी वजह से राज्य में अब तक 59 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने राज्य के सभी 75 जिलों में बिजली कड़कने, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 30 जून को चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, महोबा और झांसी जैसे जिलों में Thunderstorms और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए Orange Alert जारी किया गया है। इसके अलावा फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सहारनपुर समेत कई जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।

सीनियर मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, मंगलवार और बुधवार के बीच मानसून की गतिविधियां और तेज होंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 3 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भी भारी बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जुलाई के पहले हफ्ते तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।