UP में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी 18 ट्रेनें, रूट में बड़ा बदलाव

UP: गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और गुजरात की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। लखनऊ स्टेशन पर ओवर हेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन बदलने और सिग्नलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाने का काम चल रहा है। इस वजह से गोरखपुर से चलन

UP: गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और गुजरात की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। लखनऊ स्टेशन पर ओवर हेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन बदलने और सिग्नलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाने का काम चल रहा है। इस वजह से गोरखपुर से चलने और वहां से गुजरने वाली 18 प्रमुख ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है। अब ये ट्रेनें लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

यह बदलाव 24 जून 2026 से शुरू होकर 13 सितंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में लागू रहेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स लॉन्चिंग और अन्य निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा जुलाई महीने में गोंडा-बुढ़वल खंड पर तीसरी लाइन के काम की वजह से भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

प्रभावित होने वाली ट्रेनों की लिस्ट नीचे दी गई है:

ट्रेन का नाम/नंबर प्रभावित ट्रेनें
गोरखधाम एक्सप्रेस 12555
हमसफर एक्सप्रेस 12571, 12596
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11080, 11079
गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस 19410, 19409
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 22922, 15067
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस 12595
गोरखपुर-CSMT एक्सप्रेस 12597
गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 15065, 15066
पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 15030
सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 19053
साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15270, 15269
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 11123, 11124

मार्ग परिवर्तन के कारण अब ज्यादातर ट्रेनें मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर या बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर के रास्ते चलेंगी। कुछ ट्रेनें उतरेटिया, ट्रांसपोर्ट नगर और आलमनगर होकर गुजरेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ऐशबाग और बादशाह नगर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO सुमित कुमार और उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO अमित सुदर्शन ने इस बदलाव की जानकारी दी है। इसके अलावा, 28 जून को चलने वाली गोरखपुर-तिरूवनन्तपुरम उत्तर एक्सप्रेस (12511) 2 घंटे देरी से चलेगी और गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (07076) को रास्ते में 45 मिनट रोका जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की सही स्थिति जरूर जांच लें।