UP में सड़क हादसा: लखनऊ-हरदोई हाईवे पर लोडर पलटा, दर्जनभर मजदूर घायल
UP/Hardoi: लखनऊ-हरदोई हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। कछौना कस्बे के मुख्य चौराहे के पास ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार लोडर का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लोडर में सवार करीब दर्जनभर म
UP/Hardoi: लखनऊ-हरदोई हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। कछौना कस्बे के मुख्य चौराहे के पास ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार लोडर का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लोडर में सवार करीब दर्जनभर मजदूर घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि लोडर में कुल 27 मजदूर सवार थे, जो उन्नाव जिले के गोनामऊ गांव में काम पूरा करके वापस लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही NHAI-1033 इमरजेंसी एम्बुलेंस से अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को तुरंत कछौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।
घायलों में परस, विष्णु, नेकपाल, ललिता, रामोतर, दुलारे, राकेश, मोनू, प्रकाश और बाबू शामिल हैं। इनमें से ललिता, नेकपाल और रामोतर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी मजदूरों का इलाज CHC कछौना में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।