UP में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू बोलेरो पलटी, पंजाब का एक परिवार घायल

UP/Lucknow: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। यह हादसा काकोरी थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 297.300 पर हुआ। गाड़ी में सवार एक ही परिवार के तीन लोग इस

UP/Lucknow: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। यह हादसा काकोरी थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 297.300 पर हुआ। गाड़ी में सवार एक ही परिवार के तीन लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पंजाब निवासी अमन अपनी गाड़ी (नंबर PB-10-KG-3252) चला रहा था, जिसमें उसके पिता नरेंद्र पाल सिंह और मां जसविंदर कौर भी सवार थे। ड्राइविंग के दौरान अमन को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसकी वजह से गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।

सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को सड़क से हटवाया और उसे टोल प्लाजा पर सुरक्षित खड़ा कराया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु रहा और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।