UP के लालगंज में अज्ञात कार की टक्कर से दो कांवरिये घायल, एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
UP/Lalganj: लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी-भरवलिया मोड़ पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात कार ने दो कांवरियों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और
UP/Lalganj: लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी-भरवलिया मोड़ पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात कार ने दो कांवरियों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल कांवरियों को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कांवरिये की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए Lucknow रेफर कर दिया है। घटना के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आरोपी गाड़ी और ड्राइवर का पता लगाया जा सके।