UP में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में दो दोस्तों की मौत, मृतक के पिता ने दर्ज कराई FIR
UP/Kanpur: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई है। इस मामले में अब मृतक के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक्सप्रेसवे
UP/Kanpur: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई है। इस मामले में अब मृतक के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक्सप्रेसवे के आम जनता के लिए खुलने के दूसरे ही दिन हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना बुधवार 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे बंथरा थाना क्षेत्र में हुई थी। मरने वालों की पहचान उन्नाव के रहने वाले 25 साल के हिमांशु सिंह और हरदोई के संडीला निवासी 24 साल के शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बाइक पर सवार थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने गलत दिशा से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।
बंथरा थाना पुलिस अब इस मामले में अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस टोल प्लाजा और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे के बाद प्रशासन और NHAI अलर्ट मोड पर हैं। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि कुछ लोग टोल बचाने के लिए गलत दिशा में गाड़ी चला रहे थे या अनधिकृत यू-टर्न ले रहे थे। सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब एक्सप्रेसवे के प्रवेश द्वारों पर बड़े सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे और बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही, सीसीटीवी निगरानी और संयुक्त पेट्रोलिंग भी शुरू होगी।
नियमों को सख्त करते हुए 17 जुलाई 2026 से कानपुर एक्सप्रेसवे पर बाइक और ऑटो चलाने वालों पर 1500 रुपये तक का जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया और धीमी गति के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से मना है।