UP में भारी बारिश का अलर्ट, Lucknow समेत 30 जिलों में IMD की चेतावनी, तापमान में होगी 7 डिग्री की गिरावट

UP: उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लखनऊ समेत प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं और बि

UP: उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लखनऊ समेत प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश जारी रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

India Meteorological Department (IMD) ने कई जिलों के लिए Red और Orange अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जुलाई के बीच व्यापक बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्व उत्तर प्रदेश में 9 से 13 जुलाई तक बारिश का दौर चलेगा। खासकर 10, 11 और 12 जुलाई को पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

इस बारिश का असर कई बड़े शहरों में देखने को मिलेगा। गौतम बुद्ध नगर (Noida), गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, शामली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, इटावा और बांदा जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मथुरा जैसे कुछ इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलभराव की समस्या भी शुरू हो गई है।

राजधानी Lucknow की बात करें तो यहाँ बादल छाए हुए हैं। 9 जुलाई को दिन में हल्की बारिश और रात में भारी गरज-चमक के साथ तूफान आने की उम्मीद है। लखनऊ का तापमान आज अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।