UP में हज 2027 के लिए यात्रियों का चयन पूरा, 22,510 लोग जाएंगे सऊदी अरब; 10 अगस्त तक जमा करनी होगी पहली किस्त

UP: उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत पूरे प्रदेश से हज यात्रा 2027 के लिए यात्रियों का चयन कर लिया गया है। मुंबई में हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को ऑनलाइन कुर्रा (लॉटरी) के जरिए यह प्रक्रिया पूरी की गई। इस

UP: उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत पूरे प्रदेश से हज यात्रा 2027 के लिए यात्रियों का चयन कर लिया गया है। मुंबई में हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को ऑनलाइन कुर्रा (लॉटरी) के जरिए यह प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार राज्य से कुल 22,510 यात्री रवाना होंगे, जिनमें महिलाओं की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है।

चयनित यात्रियों में 11,947 पुरुष और 10,563 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 55 ऐसी महिलाएं भी हैं जो बिना महरम के यात्रा करेंगी। यूपी के मुस्लिम वक्फ, हज और वक्फ राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि डिजिटल सुविधाओं और आसान ऑनलाइन प्रक्रिया की वजह से इस बार रजिस्ट्रेशन में बढ़ोत्तरी हुई है।

प्रोविजनली चुने गए यात्रियों को अब 10 अगस्त 2026 तक अपनी पहली किस्त जमा करनी होगी। प्रति यात्री 1,52,300 रुपये की यह राशि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हज कमेटी के खाते में जमा कराई जा सकती है। पेमेंट के लिए हज सुविधा ऐप, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज विवरण
पे-इन स्लिप किस्त जमा करने के बाद अपलोड करना होगा
आवेदन फॉर्म खुद के हस्ताक्षर किया हुआ हज एप्लिकेशन फॉर्म
घोषणा पत्र डिक्लेरेशन फॉर्म और इंटरनेशनल पासपोर्ट डिक्लेरेशन
मेडिकल सर्टिफिकेट मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट

दस्तावेजों को हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी के जरिए अपलोड करना होगा। जिन लोगों को ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने में दिक्कत आ रही है, उनके लिए यूपी स्टेट हज कमेटी के ऑफिस और जिलों में चल रहे हज ई-सुविधा केंद्र मदद कर रहे हैं।

हज पॉलिसी 2027 के मुताबिक, पासपोर्ट मशीन रीडेबल होना चाहिए और 31 दिसंबर 2027 तक वैध होना जरूरी है। 65 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई है। ऐसे बुजुर्ग यात्रियों के साथ 18 से 65 साल का एक साथी होना अनिवार्य है, जबकि बिना महरम वाली बुजुर्ग महिलाओं के साथ 45 से 60 साल की महिला साथी का होना जरूरी है।