UP में गैंगस्टर शिवम त्रिपाठी की 23 लाख की संपत्ति कुर्क, लखनऊ के BBD इलाके में था नया मकान
UP/Gonda: गोंडा पुलिस ने बस्ती के गैंगस्टर शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पंडित के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने लखनऊ पहुंचकर उसकी 23 लाख रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया है। यह कार्
UP/Gonda: गोंडा पुलिस ने बस्ती के गैंगस्टर शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पंडित के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने लखनऊ पहुंचकर उसकी 23 लाख रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम को की गई, जिससे अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
गोंडा के जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश पर यह पूरी कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत हुई है। कुर्क की गई संपत्ति लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के ग्राम भरवारा में स्थित एक नया मकान है। इस मकान का कुल क्षेत्रफल 89.349 वर्ग मीटर है और इसकी कीमत 23 लाख 3 हजार 445 रुपये आंकी गई है।
शिवम त्रिपाठी, जिसे मोनू के नाम से भी जाना जाता है, बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गांव का रहने वाला है। उस पर एक संगठित गिरोह बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने और रंगदारी वसूलने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, इसी अवैध कमाई से उसने लखनऊ में यह संपत्ति बनाई थी। उसके खिलाफ थाना छपिया में गंभीर धाराओं और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए गोंडा की मनकापुर कोतवाली पुलिस और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने काम किया। टीम में एसपी विनीत जायसवाल, डीएम प्रियंका निरंजन, एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक, एसीपी सौम्या पांडे और मनकापुर थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने साफ किया है कि संगठित अपराध से कमाई गई हर पाई को जब्त किया जाएगा ताकि अपराधियों के आर्थिक स्रोतों को खत्म किया जा सके।