UP में रक्षाबंधन पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, 26 से 31 अगस्त तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा

UP/Lucknow : रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने राज्य भर में अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश द

UP/Lucknow : रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने राज्य भर में अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बहनों और यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो और वे सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।

परिवहन विभाग के मुताबिक, 26 अगस्त से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुलभ यात्रा सरकार की प्राथमिकता है। परिवहन निगम को निर्देश दिया गया है कि ज्यादा से ज्यादा बसें सड़क पर उतारी जाएं ताकि यात्रियों को भीड़ का सामना न करना पड़े। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों की ओर जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी क्योंकि यहाँ यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है। दिल्ली से पूर्वांचल के बीच भी कनेक्टिविटी बेहतर करने पर जोर दिया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के पानी और लाइटिंग का पूरा इंतजाम रखने को कहा गया है। यात्रियों को बसों की सही जानकारी देने के लिए एक 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर सुपरवाइजर तैनात रहेंगे और डिपो अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। विभाग ने यह भी तय किया है कि इस दौरान स्टाफ की छुट्टियां कम रहेंगी और कॉन्ट्रैक्ट पर चलने वाली बसों को भी पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा।

इस काम को बेहतर ढंग से करने के लिए सरकार ने कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि (Incentive) की भी घोषणा की है।

कर्मचारी/पद शर्त/विवरण इंसेंटिव राशि
ड्राइवर और कंडक्टर 6 दिन में 1800 किमी चलने पर 1200 रुपये
कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर/कंडक्टर 1800 किमी से ज्यादा चलने पर 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त
तकनीकी स्टाफ सभी 6 दिन ड्यूटी पर रहने पर 500 रुपये
स्टेशन कर्मचारी/सुपरवाइजर बेहतरीन कार्य और सुविधा प्रबंधन पर 5000 रुपये प्रति स्टेशन