UP, Delhi समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
Delhi/UP : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली में उमस के बीच हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक
Delhi/UP : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली में उमस के बीच हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शाम या रात के समय धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 1 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा, जहां गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश शुरू होगी। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री 30 जून से 1 जुलाई के बीच होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर समेत 26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा गोरखपुर, बस्ती और बरेली जैसे इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है। प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर समेत 29 जिलों में बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में 3 जुलाई तक और पश्चिमी यूपी में 2 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
अन्य राज्यों की स्थिति देखें तो उत्तराखंड में 4 जुलाई तक लगातार बारिश हो सकती है, जिससे पहाड़ों पर भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 1 से 4 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है। राजस्थान के कोटा और उदयपुर में बारिश जारी है, जबकि पूर्वी राजस्थान में 2 जुलाई से गतिविधियां बढ़ेंगी। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। निचले इलाकों में पानी भरने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से बचने के लिए गैर-जरूरी यात्रा न करने को कहा गया है।