UP, Delhi समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, अगले 5 दिन बरसेंगे बादल

UP: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई

UP: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, 9 जुलाई से शुरू हुआ यह सिलसिला अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 13 जुलाई को भारी बारिश होगी, जबकि 10 से 12 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश और 10-11 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR की बात करें तो नोएडा और गाजियाबाद में Yellow Alert जारी किया गया है, जबकि दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए Orange Alert जारी हुआ है। इन इलाकों में दिन भर भारी बारिश हो सकती है, जिससे सड़कों पर पानी भरने की समस्या पहले ही शुरू हो गई है। इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 10 जुलाई तक बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान जलभराव वाली सड़कों और बाढ़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा गया है। साथ ही, तूफान के समय घरों के अंदर रहने और बाहर रखी ढीली चीजों को सुरक्षित करने की चेतावनी दी गई है।

अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है, जिससे पूरे देश में मानसून का असर दिखेगा। यूपी के कई जिलों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।