UP के चित्रकूट से दिल्ली और लखनऊ के लिए शुरू होगी सीधी हवाई सेवा, सीएम योगी ने दी सौगात

UP/चित्रकूट : चित्रकूट के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर से दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। यह कदम चित्रकूट में पर्यटन और व्यापार को बढ़ाने के लिए उठाया

UP/चित्रकूट : चित्रकूट के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर से दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। यह कदम चित्रकूट में पर्यटन और व्यापार को बढ़ाने के लिए उठाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए मौके मिलेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 जुलाई 2026 को चित्रकूट में एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि जैसे ही नए विमान उपलब्ध होंगे, दिल्ली और लखनऊ के लिए फ्लाइट्स शुरू कर दी जाएंगी। खास बात यह है कि चित्रकूट में देश का पहला ऐसा हवाई अड्डा बनकर तैयार है जो पहाड़ी चोटी पर स्थित है। इस एयरपोर्ट को अब बड़े विमानों के संचालन के लिए और बड़ा किया जा रहा है।

इस मौके पर सीएम योगी ने चित्रकूट के विकास के लिए 951 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के साथ-साथ विकास का नया हब बनाया जा रहा है। इसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर और रानीपुर टाइगर रिजर्व के जरिए इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना शामिल है।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, कमिश्नर अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह समेत कई बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।