UP, Bihar समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने जारी की चेतावनी
UP/Bihar: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है जिससे आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और
UP/Bihar: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है जिससे आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक बारिश तेज रहेगी। पश्चिमी यूपी में 3 से 5 अगस्त और पूर्वी यूपी में 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार में 1 से 6 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 3 से 8 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी, जिससे अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के रेड अलर्ट वाले जिलों में 60 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। भारी बारिश की वजह से कई जिलों में यातायात बाधित हो सकता है और स्थानीय प्रशासन स्थिति को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर सकता है।
केरल के वायनाड, कोझीकोड और कन्नूर जैसे जिलों में भी बारिश का अलर्ट है, जहां कुछ स्कूलों में पहले ही अवकाश कर दिया गया है। ओडिशा में 5 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ का कम से मध्यम जोखिम बताया गया है।