UP में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त, नेपाल के नागरिकों समेत 40 घायल
UP : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के दो बड़े सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में नेपाल के दो नागरिकों समेत करीब 40 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यूपीडा और पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहु
UP : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के दो बड़े सड़क हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में नेपाल के दो नागरिकों समेत करीब 40 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यूपीडा और पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवरों को नींद की झपकी आने की वजह से ये हादसे हुए।
पहली घटना सुबह करीब 4:40 बजे किलोमीटर संख्या 231 पर हुई। दिल्ली से गोंडा जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई। इस बस में लगभग 60 सवारियां थीं। बस चलाने वाले ड्राइवर की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना निवासी आशिक खान के रूप में हुई है।
इसके ठीक 10 मिनट बाद सुबह 4:50 बजे किलोमीटर संख्या 246 के पास एक और हादसा हुआ। दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में करीब 65 यात्री सवार थे और इसके ड्राइवर का नाम अंकित बताया गया है। इन दोनों हादसों में कुल 34 से 45 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 32 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में स्लीपर बसों की सुरक्षा के लिए जनवरी 2026 में नए नियम जारी किए गए थे। इन नियमों के तहत बसों में ड्राइवर थकान संकेतक, आपातकालीन निकास और अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही अब स्लीपर कोच का निर्माण केवल केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त कंपनियों में ही किया जाएगा। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और वाहनों को हटाकर रास्ता साफ करा दिया गया है।