UP में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हाई-स्पीड चेज़, बैक गियर में 100 की रफ्तार से कार भगाकर चोर फरार

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक फिल्मी अंदाज में पीछा करने का मामला सामने आया है। एक शातिर वाहन चोर पुलिस की घेराबंदी को चकमा देकर कार को बैक गियर में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भगाकर फरार हो गया।

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक फिल्मी अंदाज में पीछा करने का मामला सामने आया है। एक शातिर वाहन चोर पुलिस की घेराबंदी को चकमा देकर कार को बैक गियर में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भगाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चोर की महिला मित्र को पकड़ा है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में लखनऊ और हरदोई में छापेमारी चल रही है।

यह पूरी घटना शुक्रवार रात करीब 3 बजे की है। पुलिस को खबर मिली थी कि एक वाहन चोर मथुरा से लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ की तरफ जा रहा है। पुलिस ने इनर रिंग रोड के रहनकलां टोल पर घेराबंदी की थी, लेकिन चोर तेज रफ्तार कार के कारण वहां से निकल गया। इसके बाद फतेहाबाद टोल प्लाजा पर पुलिस ने बैरियर गिराकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चोर ने कार को बैक गियर में डालकर करीब 500 मीटर तक 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाया और पुलिस को पीछे छोड़कर भाग निकला।

पुलिस की फायरिंग के दौरान कार का एक टायर पंक्चर हो गया था। इसके बाद चोर ने रमाडा कट पर कार छोड़ी और पैदल भागने की कोशिश की। पुलिस ने कार में मौजूद उसकी महिला मित्र को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि फरार चोर की पहचान हरदोई के रहने वाले अभिषेक वाजपेयी के रूप में हुई है।

अभिषेक एक शातिर वाहन चोर है और उसका संबंध एक महीने पहले जयपुर हाउस और कमला नगर से चोरी हुई दो कारों से भी है। पुलिस की टीमें अब लखनऊ और हरदोई में डेरा डाले हुए हैं और कुछ अहम सुराग मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। बता दें कि हरदोई में सक्रिय ऐसे गिरोहों पर पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है, जिसमें जून 2026 में कई मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की गई थीं।