Unnao में 13 साल की छात्रा को सांप ने काटा, हालत गंभीर होने पर लखनऊ Trauma Center रेफर
Unnao: औरास थाना क्षेत्र के गांव खेतऊ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक 13 साल की छात्रा दिव्या को जहरीले सांप ने काट लिया। छात्रा की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उन्नाव से
Unnao: औरास थाना क्षेत्र के गांव खेतऊ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक 13 साल की छात्रा दिव्या को जहरीले सांप ने काट लिया। छात्रा की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उन्नाव से लखनऊ के Trauma Center रेफर किया गया है।
यह घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है जब दिव्या अपने घर के बाहर थी। अचानक सांप के काटने से वह बेहोश हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ भेजने का फैसला किया।
गौरतलब है कि मानसून के मौसम में सांप के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी जून में 31 और जुलाई में अब तक 52 मरीज सांप के काटने के इलाज के लिए पहुंचे हैं। प्रशासन ने अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं ताकि समय पर इलाज मिल सके।