Unnao से BJP कार्यकर्ता लखनऊ रवाना, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लेंगे शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक

Unnao/Lucknow: उन्नाव के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। वे वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में होने वाली शक्ति केंद्र संयोजकों की एक बड़ी बैठक में शामिल होंगे। सदर विधायक पंकज

Unnao/Lucknow: उन्नाव के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। वे वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में होने वाली शक्ति केंद्र संयोजकों की एक बड़ी बैठक में शामिल होंगे। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने कैंप कार्यालय से सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का झंडा दिखाकर विदा किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आए हुए हैं। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें की थीं। आज दौरे के दूसरे दिन वह राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर शक्ति केंद्र संयोजकों को संबोधित करेंगे। इस बैठक का मुख्य मकसद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी नेटवर्क को मजबूत करना और बूथ स्तर पर रणनीति तैयार करना है।

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लक्ष्य रखा है कि 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत हासिल की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार द्वारा किए गए कामों का लेखा-जोखा हर घर तक पहुंचाया जाए। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, बूथ प्रबंधन और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच के साथ काम कर रही है। उन्होंने योगी सरकार के सुशासन और कानून-व्यवस्था को एक राष्ट्रीय मॉडल बताया। इसके अलावा वह लखनऊ के ताज होटल में NDA नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ भी रणनीतिक चर्चा करेंगे।