Gaza में UAE के फील्ड अस्पताल पहुंचे UN अधिकारी, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा
World : संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक सीनियर टीम ने गाजा पट्टी में UAE द्वारा बनाए गए फील्ड अस्पताल का दौरा किया। यह दौरा 11 जुलाई 2026 को हुआ, जिसका मकसद वहां चल रहे मेडिकल ऑपरेशन्स और मानवीय सहायता की स्थिति को करीब से दे
World : संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक सीनियर टीम ने गाजा पट्टी में UAE द्वारा बनाए गए फील्ड अस्पताल का दौरा किया। यह दौरा 11 जुलाई 2026 को हुआ, जिसका मकसद वहां चल रहे मेडिकल ऑपरेशन्स और मानवीय सहायता की स्थिति को करीब से देखना था। इस टीम का नेतृत्व UN के रेजिडेंट और ह्यूमैनिटेरियन कोऑर्डिनेटर डॉ. रमीज अलकबरोव ने किया।
इस दौरे के दौरान टीम ने अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और घायलों के इलाज के तरीकों की समीक्षा की। टीम में OCHA के गाजा चीफ ताहेर इब्राहिम, डिप्टी ह्यूमैनिटेरियन कोऑर्डिनेटर सुज़ैन टकालेक और WHO की कोऑर्डिनेटर एम्मा फिट्ज़पैट्रिक और हेबा अल नजजार भी शामिल थीं। सभी अधिकारियों ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे UAE मिशन और संयुक्त राष्ट्र मिलकर काम कर सकते हैं ताकि गाजा में स्वास्थ्य सेवाएं बिना रुके चलती रहें।
यह फील्ड अस्पताल UAE के ‘ऑपरेशन chivalrous knight 3’ के तहत चलाया जा रहा है। यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मानवीय मिशन है, जिसके जरिए गाजा के लोगों को इमरजेंसी राहत, दवाइयां, खाना और रहने के लिए शेल्टर मुहैया कराया जा रहा है। अधिकारियों ने माना कि गाजा में मेडिकल जरूरतों की काफी कमी है, जिसे पूरा करने के लिए आपसी तालमेल बढ़ाना जरूरी है।