Saudi Arabia जाने वालों के लिए UK की चेतावनी, मिसाइल और ड्रोन हमले का खतरा; बॉर्डर इलाकों में जाने से मना किया
World : ब्रिटेन ने सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी अपडेट की है। इसमें क्षेत्रीय सुरक्षा जोखिमों को लेकर चेतावनी दी गई है। खासतौर पर सऊदी-यमन बॉर्डर के पास मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बताया गया
World : ब्रिटेन ने सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी अपडेट की है। इसमें क्षेत्रीय सुरक्षा जोखिमों को लेकर चेतावनी दी गई है। खासतौर पर सऊदी-यमन बॉर्डर के पास मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बताया गया है, जिससे यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
UK के Foreign, Commonwealth & Development Office (FCDO) ने 25 जुलाई 2026 को यह नई गाइडलाइन जारी की। इसमें साफ कहा गया है कि सऊदी-यमन बॉर्डर के 10 किलोमीटर के दायरे में बिल्कुल न जाएं। साथ ही 10 से 80 किलोमीटर के बीच के इलाकों में भी केवल बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें। हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे, जैसे रियाद, जेद्दा और अबहा एयरपोर्ट के साथ-साथ यनबू और जाज़ान जैसे इलाकों में हमले की आशंका जताई गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक 13 जुलाई 2026 से हूतियों ने सऊदी इलाके और लाल सागर में जहाजों पर हवाई हमले किए हैं। ऐसे में FCDO ने सलाह दी है कि अगर कोई मिसाइल या ड्रोन हमला होता है, तो लोग तुरंत सुरक्षित शेल्टर में चले जाएं और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। सऊदी टूरिज्म अथॉरिटी ने भी मिलिट्री जोन और बॉर्डर पोस्ट पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है।
ब्रिटेन ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति आधिकारिक सलाह को नजरअंदाज कर यात्रा करता है, तो उसका ट्रैवल इंश्योरेंस रद्द हो सकता है। मिडिल ईस्ट में मौजूद ब्रिटिश नागरिकों को फ्लाइट कैंसिल होने या हवाई क्षेत्र बंद होने जैसी दिक्कतों के लिए तैयार रहने को कहा गया है।