NEET प्रदर्शनकारियों को ‘कॉकरोच’ कहने पर भड़के उद्धव ठाकरे, कहा- मुगलों ने शिवाजी महाराज को भी कहा था चूहा

Maharashtra: शिव सेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए ‘कॉकरोच’ शब्द के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि 16-17 साल के बच्चों के लिए ऐसे शब्दों का प

Maharashtra: शिव सेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए ‘कॉकरोच’ शब्द के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि 16-17 साल के बच्चों के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है। उद्धव ठाकरे ने यह बात मुंबई में पार्टी प्रवक्ता हर्षल प्रधान की किताबों के विमोचन कार्यक्रम के दौरान कही।

उद्धव ठाकरे ने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग अक्सर विरोध करने वालों को छोटा दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं, फिर भी उस समय मुगलों ने उन्हें ‘चूहा’ कहकर पुकारा था। ठाकरे ने जोर दिया कि युवाओं की ताकत ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र खत्म नहीं हुआ है।

इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल करने वालों की नैतिकता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर आज के दौर में उनके पिता बालासाहेब ठाकरे होते, तो मौजूदा सरकार उन्हें ‘हिंदू विरोधी’ कह रही होती।

इसके अलावा उद्धव ठाकरे ने संविधान (131वें संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सरकार को संसद का विस्तार करने के बजाय युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले 26 जुलाई को उद्धव और राज ठाकरे ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक ‘विजय मार्च’ भी निकाला था।