Maharashtra में NEET विवाद पर घमासान, Uddhav और Raj Thackeray करेंगे joint protest, BJP ने लगाया राजनीति का आरोप
Maharashtra: NEET परीक्षा के पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने इस मुद्दे पर एक साथ आने का फैसला किया है, जबकि BJP ने इन दोनों नेताओ
Maharashtra: NEET परीक्षा के पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने इस मुद्दे पर एक साथ आने का फैसला किया है, जबकि BJP ने इन दोनों नेताओं पर छात्रों के जरिए अपने बेटों का करियर चमकाने और राजनीति करने का आरोप लगाया है।
BJP के मुंबई यूनिट के अध्यक्ष अमित सतम ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे छात्र आंदोलनों का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के पीछे ‘एंटी-इंडिया’ ताकतें और बाहरी लोग थे, जिनका संबंध कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से है।
दूसरी तरफ, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में महिला छात्रों के साथ हुई बदसलूकी और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए। उद्धव ठाकरे ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री इसकी जिम्मेदारी लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस विरोध प्रदर्शन को लेकर उनकी राहुल गांधी से बात हुई है और कांग्रेस के नेता भी इसमें शामिल होंगे।
दोनों नेताओं ने ऐलान किया है कि 26 जुलाई को मुंबई में एक बड़ा विरोध मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च शिवाजी पार्क से शुरू होकर सिद्धिविनायक मंदिर तक जाएगा। उन्होंने साफ किया कि यह मार्च पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगा और इसमें किसी पार्टी का झंडा नहीं, बल्कि सिर्फ तिरंगा लहराया जाएगा। राज ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने इस शांतिपूर्ण मार्च में बाधा डालने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
इस बीच, मुंबई पुलिस ने 23 जुलाई से 6 अगस्त तक शहर में धारा 144 जैसे निषेधाज्ञा आदेश लागू कर दिए हैं। इसके तहत 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक है। इसके बावजूद, 23 जुलाई को मुंबई के कई इलाकों में बड़ी संख्या में छात्र जमा हुए। इस पूरे आंदोलन को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का भी समर्थन मिला है, जिन्होंने शिक्षा सुधारों की मांग की है और आंदोलन को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।